1st Bihar Published by: Updated Jun 24, 2021, 7:42:22 PM
- फ़ोटो
PATNA: राष्ट्रीय जनता दल में पार्टी में नई जिम्मेदारी देने का सिलसिला जारी है। वरिष्ठ नेता विनोद कुमार श्रीवास्तव को आरजेडी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विनोद कुमार श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
नेता प्रतिपक्ष यादव की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें मनोनित किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, शिवचंद्र राम, सुरेश पासवान, विनोद कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और कार्यालय सचिव चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित थे।