1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 22, 2023, 2:16:58 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के तरफ पुरे बिहार में 25 जुलाई को वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस मनाएगी। इसको लेकर पार्टी के तरफ से जोरदार तैयारी की जा रही है। पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्ध अस्तर पर जुटे हुए है। इसी कड़ी अब इस कार्यक्रम को लेकर एक और रोचक जानकारी निकल कर सामने आई है।
दरअसल, मुजफ्फरपुर कटरा निवासी वीआईपी पार्टी के युवा प्रखंड अध्यक्ष मनीष निषाद वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस कार्यक्रम को लेकर पैदल कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना के लिए पैदल प्रस्थान कर चुके है। पार्टी के तरफ से 25 जुलाई को पटना मे यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद मुकेश सहनी तीन महीने की सकंल्प यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान सहनी बिहार झारखंड और उतरप्रदेश का भ्रमण करेगें।