Hindi News / news / युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद बना हत्या का कारण

युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद बना हत्या का कारण

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Dec 05, 2021, 1:27:51 PM

युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद बना हत्या का कारण

- फ़ोटो

PATNA CITY: राजधानी पटना में अपराधियों तांडव जारी है। अपराधी बेख़ौफ होकर हत्या के घटना की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनामा गांव इलाके का जहां शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे युवक को घात लगाए बैठे पांच अपराधियों ने घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान 30 वर्षीय प्रदुमन कुमार के रुप में हुई है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। 3 बिगहा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है कि प्रदुमन गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे रंजीत गोप, मुन्नी गोप, उपेंद्र गोप, टुनटुन गोप और मुकेश गोप ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। 


परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।