Hindi News / news / युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक की सर्विसिंग के लिए घर से निकला...

युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक की सर्विसिंग के लिए घर से निकला था सोनू

1st Bihar Published by: Updated May 18, 2022, 3:26:28 PM

युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक की सर्विसिंग के लिए घर से निकला था सोनू

- फ़ोटो

ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास के डेहरी से आ रही है। जहां मथुरी टोला में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गुलाम अली उर्फ सोनू के रूप में हुई है। जो डालमियानगर के मथुरी टोला का रहने वाला था।


 बताया जाता है कि सोनू अपनी मां से कुछ रुपए मांगने के बाद घर से निकला था लेकिन और थोड़ी देर के बाद खबर आई की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। मथुरी टोला के पास से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि बाइक की  सर्विसिंग के लिए सोनू सुबह मां से पैसे मांग रहा था। पैसे लेने के बाद वह घर से निकला था तभी थोड़ी देर बाद पता चला कि उसकी हत्या हो गई है। मृतक के भाई अशरफ अली ने युवक के साथ रहने वाले लड़कों पर ही हत्या की साजिश की आशंका जतायी है। फिलहाल घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है।