1st Bihar Published by: Neeraj Updated Jun 21, 2021, 10:16:09 AM
- फ़ोटो
SAHARSA: बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां एक युवक ने खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान 21 वर्षीय प्रणव चौधरी के रूप में हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार की है। जहां युवक ने अपने सिर में गोली मार ली। युवक द्वारा आत्महत्या की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।