Hindi News / news / युवक की पहले जमकर पिटाई, फिर चाकू से गोदकर हत्या, कुआं में मिला...

युवक की पहले जमकर पिटाई, फिर चाकू से गोदकर हत्या, कुआं में मिला शव

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Jul 13, 2022, 7:37:17 AM

युवक की पहले जमकर पिटाई, फिर चाकू से गोदकर हत्या, कुआं में मिला शव

- फ़ोटो

VAISHALI: घटना वैशाली जिले की है, जहां गांजा पीने से मना करने पर दबंगों ने एक युवक को घर से बुलाकर चाकू गोद दिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पास के ही आम के बगीचे स्थित कुआं में फेक दिया। मृतक के परिवार के लोगों ने बताया गया कि युवक को बीते शनिवार की शाम में गांव के ही दिनेश गिरी, दिवेश कुमार गिरी ने गांजा पीने के लिए घर से बुलाया था। जब मृतक संजीत कुमार ने जाने से मना किया तो देर रात घर से बुलाक़र ले गया और रुपये छीनकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को कुआं में फेंक दिया।



मृतक युवक बिदुपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर चतुरंग गांव के रहने वाले लोटन गिरी का 19 साल का बेटा संजीत कुमार बताया गया है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया हैं। उसके पिता किसी होटल में खाना बनाने का कार्य करता है जिसे रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।



वहीं, जब लोग बगीचे में गया तो उन्होंने कुएं में शव को देखा। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान लोटन गिरी के बेटे के रुप में की गई है। शव की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस अधिकारी ने मंगलवार की शाम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मृतक के परिवार वालों के बयान पर युवक की हत्या मामले में जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।