Hindi News / news / BIHAR CRIME NEWS : युवक की संदेहास्पद मौत, तालाब में मिली लाश; परिजन...

BIHAR CRIME NEWS : युवक की संदेहास्पद मौत, तालाब में मिली लाश; परिजन हत्या का लगा रहे आरोप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 08, 2024, 11:36:23 AM

BIHAR CRIME NEWS : युवक की संदेहास्पद मौत, तालाब में मिली लाश; परिजन हत्या का लगा रहे आरोप

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराधिक घटनाओं के कारण अब लोग पुलिस और सरकार पर भी सवाल उठाने लगे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई।


जानकारी के अनुसार नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के सूफी नगर मोहल्ला तालाब से मंगलवार की सुबह युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई । अब इस घटना को लेकर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, इस घटना की जनकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई है। 


वहीं,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के पुरानी कचहरी निवासी कार्तिक राम के 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। युवक भाई के साथ मिलकर मंचूरियन बेचा करता था इसके साथ-साथ कभी-कभी टोटो भी चलाता था। अब इसका शव बरामद किया गया है। 


इधर, मृतक के भाई नीतीश कुमार ने बताया कि अहले सुबह शौच के लिए घर से निकला था मगर काफी देर तक नहीं लौटा इसी बीच लोगों ने तालाब में शव मिलने की सूचना दी जब वहां जाकर देखें तो उसका भाई का ही शव था। अब मृतक के भाई नीतीश कुमार और पिता कार्तिक राम का आरोप है कि लोहे के रॉड से सिर पर वार कर और गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे तालाब में फेंक दिया गया है।