1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jan 05, 2026, 1:27:38 PM
- फ़ोटो Reporter
Vijay Kumar Sinha: पटना के कौटिल्य नगर स्थित लीज वाली जमीन पर विवाद गहराता जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में लंबी लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू बाबा ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को पत्र लिखकर लालू प्रसाद की कौटिल्य नगर लीज जमीन को अवैध बताते हुए जांच करने की मांग कर दी है। इस पर विजय सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है।
दरअसल, लैंड फॉर जॉब और आईआऱसीटीसी टेंडर घोटाला मामलें में पहले से ही फजीहत झेल रहे लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू बाबा ने कौटिल्य नगर में लीज पर दी गई जमीन के आवंटन की जांच की मांग करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिखा है।
बताया जा रहा है कि लालू परिवार 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से पटना के कौटिल्य नगर स्थित आवास में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि कौटिल्य नगर में कई अन्य नेताओं को भी लीज पर जमीन आवंटित की गई है, जिस पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। गुड्डू बाबा ने कहा कि यह जमीन पहले पटना यूनिवर्सिटी के लिए अधिग्रहित की गई थी, जिसे बाद में वेटेनरी कॉलेज को सौंपा गया, लेकिन बाद में इसे नेताओं के बीच बांट दिया गया। उन्होंने इसे एक बड़ा लैंड स्कैम करार दिया है।
उन्होंने यह भी बताया कि 1986 में दी गई 30 साल की लीज वर्ष 2016 में समाप्त हो चुकी है। लीज के नवीनीकरण के लिए फाइल आगे बढ़ाई गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे मंजूरी नहीं दी। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को इन जमीनों की सच्चाई भली-भांति पता है, इसी वजह से लीज का विस्तार नहीं किया गया।
गुड्डू बाबा ने डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। भागलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कमार सिन्हा ने इस मामले पर कहा कि मैं किसी व्यक्ति का या किसी पार्टी का नहीं बल्कि जो बिहार की जनता के साथ जो लोक नियम विरुद्द जाकर गलत करेंगे उसको संज्ञान में लेकर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।