Hindi News / politics / बिहार कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बवाल: मीटिंग के दौरान दो गुटों में...

बिहार कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बवाल: मीटिंग के दौरान दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, राजेश राम और शकील अहमद के सामने चले लात-घूंसे

Bihar Politics: मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में टिकट वितरण को लेकर दो गुटों में झड़प और मारपीट की घटना घटी। वरिष्ठ नेताओं के सामने हुए इस विवाद ने पार्टी के अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jan 06, 2026, 3:40:56 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो Reporter

Bihar Politics: बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से आ रही है, जहां कांग्रेस की समीक्षा बैठक के दौरान भारी बवाल हो गया। टिकट बंटवारे में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और कांग्रेस नेता शकील अहमद खान चुपचाप सबकुछ देखते रहे।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस हार के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हार की समीक्षा के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता शकील अहमद खान मंगलवार को मधुबनी पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यालय में दो गुटों के बीच झड़प हो गई।


प्रदेश कांग्रेस के नेता राजेश राम और शकील अहमद खान के मौजूदगी में जिला कांग्रेस कार्यालय में दो गुटों के बीच आपसी झड़प और मारपीट की घटना घटी। बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर असंतोष इस झगड़े का मुख्य कारण था। 


सूत्रों के अनुसार, इस झड़प में कई कार्यकर्ता शामिल थे और स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण बनी रही। घटना की वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में असंतोष और नाराजगी देखने को मिली है। दोनों वरिष्ठ नेताओं के सामने हुई इस घटना ने कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी मतभेद और कलह को उजागर कर दिया है।

रिपोर्ट: कुमार गौरव, मधुबनी