1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Mar 30, 2026, 5:34:58 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Politics: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का गरीब चौपाल कार्यक्रम में सासाराम पहुंचे पार्टी के नेता तथा बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने सीएम नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में बिहार को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिलेगा जो सबको लेकर चलने का काम करेंगे।
उन्होंने नीतीश कुमार की प्रशंसा की तथा कहा कि नीतीश कुमार एक वीर पुरुष है। उनका कार्यकाल बिहार के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ है। आने वाले समय में जो सरकार बनेगी, वह भी नीतीश कुमार के निर्देशन में ही काम करेगी और इस नए मुख्यमंत्री को नीतीश कुमार के अनुभव का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इतना तो तय है कि अब आने वाले समय में बिहार में किसी नेता को नीतीश कुमार बनने में समय लगेगा। लेकिन वह इतना वादा करते हैं कि वह नीतीश कुमार के बताएं रास्तों पर चलेंगे तथा प्रदेश को मजबूत बनाने में लगातार काम करेंगे। बता दें कि आज संतोष सुमन सासाराम के पटेल धर्मशाला में आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।