1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 14, 2025, 2:33:18 PM
- फ़ोटो reporter
Cricket Tournament: बीरमपुर गांव स्थित युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस आयोजन का फाइनल मुकाबला एक भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचीं समाजसेविका सोनाली सिंह ने फीता काटकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन, समर्पण और भाईचारे का प्रतीक बताया।
फाइनल मैच छपरा और बिहटा सेमरिया की टीमों के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक खेल का अनुभव कराया। मैदान पर हर चौके-छक्के पर दर्शकों की तालियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
मैच के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समाजसेविका सोनाली सिंह ने आयोजन समिति और खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है।