Hindi News / sports / Online Betting Case: युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED का समन, पूछताछ...

Online Betting Case: युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED का समन, पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया

Online Betting Case: ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet मामले में ED ने युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को पूछताछ के लिए तलब किया है। 22 और 23 सितंबर को दोनों से पूछताछ होगी।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sep 16, 2025, 12:52:56 PM

Online Betting Case

- फ़ोटो Google

Online Betting Case: ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को समन भेजा है। ईडी ने समन भेजकर दोनों को पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है।


सूत्रों के अनुसार, रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर और युवराज सिंह को 23 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। यह पूछताछ दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में की जाएगी। इससे पहले भी ED ने इसी मामले में भारत के अन्य क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन से पूछताछ की है। 


यह पूरा मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ा हुआ है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत इस ऑनलाइन बेटिंग एप्लिकेशन की जांच ईडी कर रही है और हाल के दिनों में इस दिशा में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।