1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 23, 2025, 9:57:46 PM
भारत की बड़ी जीत - फ़ोटो GOOGLE
India vs Pakistan Score, Champions Trophy 2025: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की टक्कर आज पाकिस्तान से हुई। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली भारत की जीत के हीरो रहे। विराट कोहली की शतक से भारत को बड़ी जीत मिली। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। दुबई में पाकिस्तान ने 241 रन बनाए। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। भारत के विराट कोहली ने नाबाद 100, श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। कुलदीप यादव को 3 और हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। जबकि पाकिस्तान के सऊद शकील ने 62 रन और मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी को 2 विकेट मिले। अबरार अहमद और खुशदिल शाह को 1-1 विकेट मिला। भारत ने पाकिस्तान से हिसाब बराबर कर लिया। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी जीत हासिल की है।