Hindi News / sports / IPL 2025: "भारी मिस्टेक हो गया..", सिराज का प्रदर्शन देख अब रो रहे...

IPL 2025: "भारी मिस्टेक हो गया..", सिराज का प्रदर्शन देख अब रो रहे RCB फैंस, हर मैच में आग उगल रहे DSP सर

IPL 2025: "अब पछतावत का होत, जब चिड़ियां चुग गई खेत", सिराज ने RCB को साफ इशारा कर दिया है कि बेईज्जती का बदला ऐसा लेंगे कि तुम लोग रोज अपनी गलती पर पछताओगे.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 07, 2025, 8:34:14 AM

IPL 2025

सिराज - फ़ोटो Google

IPL 2025: मोहम्मद सिराज को जब से बेंगलुरु की टीम ने अलविदा कहकर बाहर निकाला है, वह रिवेंज मोड में आ गए हैं। इस सीजन उनका प्रदर्शन कहर ढा रहा। अभी कल ही की बात है, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच हुआ जिसमें मियां भाई ने 4 विकेट उखाड़े।


सिराज ने इस मैच में न केवल हेड समेत 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए बल्कि 4 ओवर्स में महज 17 रन खर्चे, उनकी टीम गुजरात टाइटंस इस मैच को जीत बैठी और जरा अंदाजा लगाइये प्लेयर ऑफ़ द मैच किसे मिला होगा? बिल्कुल, हमारे मोहम्मद सिराज को। जिसे इस बार बेंगलुरु की टीम ने बाहर का रास्ता दिखाया था।


सिराज ने अभी चंद दिनों पहले ही RCB के विरुद्ध भी अद्भुत गेंदबाजी की और अपनी पुरानी टीम की हार का कारण बने। अब RCB मैनेजमेंट इस बात को लेकर पछता रहा है कि आखिर क्यों वह इतनी बड़ी गलती कर बैठे। साथ ही RCB के फैंस की भी अब बोलती बंद है। वहीं, सिराज बदले की आग में जल रहे हैं, यह आग उनके प्रदर्शन में साफ़ नज़र आती है।


बता दें कि RCB और GT की जब भिड़ंत हुई तो इसमें भी सिराज ने 4 ओवर में महज 19 रन खर्चते हुए 3 विकेट उड़ा दिए और RCB को घुटनों पर ला दिया। अब तो कोहली भी इस बात का भली भांति एहसास कर पा रहे होंगे कि उन लोगों से बहुत बड़ी गलती हो गई। लेकिन अफसोस कि अब कुछ नहीं हो सकता, आपको अपनी गलतियों की सजा भुगतनी होगी। DSP सिराज अब रिवेंज मोड में हैं।