1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 28, 2025, 6:24:10 PM
बुमराह ने रचा इतिहास - फ़ोटो GOOGLE
Jasprit Bumrah: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड पाने वाले पहले तेज गेंदबाज बुमराह बन गए हैं। बुमराह को 2024 का बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर ICC ने चुना है।
अभी तक कुल 6 खिलाड़ियों ने यह सम्मान हासिल किया है जिसमें राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानि आईसीसी ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किये गये शानदार प्रदर्शन के लिए जसप्रीत बुमराह को ईनाम दिया है। रूट, कामिंडु मेडिस और हैरी ब्रूक को पीछे छोड़कर बुमराह ने यह पुरस्कार अपने नाम किया। आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाले बुमराह 5वें भारतीय क्रिकेटर बने हैं।