1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 17, 2026, 3:44:23 PM
- फ़ोटो Google
CBSE 10th exam 2026: भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस समय 10वीं की परीक्षा को लेकर चर्चा में हैं। सीबीएसई ने मंगलवार, 17 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं शुरू कर दी हैं, जो 11 मार्च तक चलेंगी। वैभव का पहला पेपर गणित था, लेकिन वे समस्तीपुर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल स्थित परीक्षा सेंटर में उपस्थित नहीं हुए।
स्कूल प्रिंसिपल एनके सिन्हा ने बताया कि सीबीएसई की पॉलिसी के अनुसार, परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र के नाम के आगे ‘अनुपस्थित’ अंकित किया गया है। उन्होंने कहा कि वैभव की तरफ से इस अनुपस्थिति के लिए कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी।
वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके थे कि व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनके बेटे इस साल 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। प्रिंसिपल ने कहा कि छात्र कई क्रिकेट मैच और प्रैक्टिस में व्यस्त हो सकते हैं, और इसलिए पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए।
परिवार ने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रशंसकों और क्रिकेट खिलाड़ियों की भीड़ की संभावना के कारण वैभव सुरक्षित रूप से परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। स्कूल प्रशासन को उम्मीद है कि वैभव आगामी परीक्षाओं में जरूर उपस्थित होंगे।