1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Jul 08, 2025, 8:56:49 PM
मोबाइल चोर की पिटाई - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक को चोरी करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब भीड़ ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। साथ ही तालिबानी सजा देते हुए युवक को पोल में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। गनीमत रही की स्थानीय कुछ बुद्धिजीवियों के द्वारा मारपीट करने से मना किया गया। जिससे युवक की जान बच गई। बाद में मौके पर पहुंचकर डायल 112 की टीम ने युवक को हिरासत में लिया।
मामला नगर थाना क्षेत्र के एनएच- 31 के पास की है। बताया जा रहा है कि मंझौल निवासी रामचंद्र झा एक मुकदमे की तारीख पर बेगूसराय आ रहे थे. इसी क्रम में जैसे ही वो गाड़ी से उतरे और कचहरी की तरफ आ रहे थे तभी आरोपी ने उनका मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। लेकिन रामचंद्र झा के चिल्लाने के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पोल से बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह युवक को भीड़ तंत्र से बचाया गया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक को नगर थाने को सुपुर्द किया जा रहा है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।