Hindi News / bihar / begusarai-news / Bihar News: बिहार में महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों...

Bihar News: बिहार में महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ

Bihar News: बेगूसराय में न्यू अमृत जीवन हॉस्पिटल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। शुरुआत में एक बच्चे की हालत नाजुक थी, लेकिन डॉक्टरों की विशेषज्ञता से सभी अब स्वस्थ हैं।

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Jul 10, 2025, 7:34:33 PM

Bihar News

- फ़ोटो reporter

Bihar News: बेगूसराय के मुंगरीगंज स्थित अस्पताल में एक महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीन बच्चों में दो बेटियों और एक बेटा शामिल है। हरदिया गांव निवासी भीम साह की पत्नी ज्योति कुमारी को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर कृष्ण कुमार और उनकी टीम ने जटिल ऑपरेशन कर तीनों बच्चों को सुरक्षित जन्म दिलाया।


शुरुआत में एक नवजात की स्थिति नाजुक थी, लेकिन समय पर इलाज से अब वह भी स्वस्थ है। फिलहाल मां और तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित और शिशु रोग विशेषज्ञों की निगरानी में हैं। परिजनों और डॉक्टरों का कहना है कि यह घटना न केवल एक दुर्लभ चिकित्सा केस है, बल्कि अद्भुत भी है। 


अस्पताल में आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में इस अनोखी घटना को जानने और नवजातों को देखने पहुंच रहे हैं। डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि यह मामला जटिल था और तत्काल ऑपरेशन जरूरी था। मेडिकल टीम की तत्परता और विशेषज्ञता के कारण तीनों बच्चों की सफलतापूर्वक डिलीवरी हो सकी। 


यह ऑपरेशन बेगूसराय में चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बता दें कि बेगूसराय का यह अस्पताल नवजात शिशुओं की देखभाल और गहन चिकित्सा सेवाओं में विशेषज्ञता रखता है। इस तरह के मामलों से यह साफ होता है कि बेगूसराय जैसे जिलों में भी अब गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।