1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 25, 2025, 8:09:46 AM
घटनास्थल की तस्वीर - फ़ोटो रिपोर्टर
Bihar News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में डायल 112 पुलिस गलत सूचना के आधार पर मांग में सिंदूर भर रहे दूल्हा-दुल्हन को थाने ले गई। जिसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से हो रही शादी रुकने से परिजनों ने थाने में हंगामा किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह घटना गुरुवार देर रात भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में हुई है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर निवासी प्रदीप मंडल की 23 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी और मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर नया टोला निवासी मुकेश कुमार के 25 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार का दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में विवाह हो रहा था।
इसी दौरान शादी में शामिल एक युवक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि लड़का लड़की को भगाकर लाया है और जबरन विवाह कराया जा रहा है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मांग में सिंदूर भरने की रस्म के दौरान दूल्हे को रोक दिया और दूल्हा-दुल्हन को नाथनगर थाने ले गई।
दूल्हे के पिता मुकेश मंडल ने बताया कि उनके बेटे कौशल और लक्ष्मी के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों दो दिन पहले घर से भाग गए थे। परिजनों ने उन्हें ढूंढ निकाला और लड़की के परिवार की सहमति से मंदिर में शादी कराई जा रही थी। पुलिस के इस कदम से दोनों पक्षों के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने थाने में हंगामा किया। नाथनगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और गलत सूचना देने वाले युवक की तलाश कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
रिपोर्टर: अजित कुमार, भागलपुर
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...