Hindi News / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: 20.72 करोड़₹ की लागत से सुल्तानगंज में दो बहुमंजिली धर्मशालाओं का...

Bihar News: 20.72 करोड़₹ की लागत से सुल्तानगंज में दो बहुमंजिली धर्मशालाओं का निर्माण, देवघर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

Bihar News: 20.72 करोड़₹ की लागत से सुल्तानगंज में दो बहुमंजिली धर्मशालाओं का निर्माण होने वाला है। जिसके बाद देवघर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा, धार्मिक पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 23, 2025, 11:04:04 AM

Bihar News

प्रतीकात्मक - फ़ोटो Meta

Bihar News: देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खुशखबरी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में नमामि गंगे घाट से जल लेकर वैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले लाखों श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए सुल्तानगंज में दो बहुमंजिली धर्मशालाओं का निर्माण कराया जाएगा।


इनमें एक धर्मशाला सामान्य जन के लिए और एक अतिविशिष्ट व्यक्तियों के लिए होगी। दोनों धर्मशालाओं के लिए कुल 20.72 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई है। श्री चौधरी ने बताया कि अतिविशिष्ट धर्मशाला में भी कुछ कमरे आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। सावन के पवित्र माह में प्रतिदिन 1.5 लाख से अधिक शिव भक्त सुल्तानगंज आते हैं। दो बहुमंजिली धर्मशालाओं के निर्माण से इन श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी।


आगे उन्होंने यह भी कहा है कि नगर परिषद्, सुल्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत नमामि गंगे घाट के निकट जनता धर्मशाला के निर्माण हेतु  11.87 करोड़ तथा अतिविशिष्ट धर्मशाला के लिए 8.85 करोड़ की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। उनका कहना है कि धर्मशालाओं के निर्माण से धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढावा मिलेगा।


श्री चौधरी ने बताया है कि सुल्तानगंज में दो बहुमंजिली धर्मशालाओं के निर्माण हेतु मुख्य महाप्रबंधक, दक्षिण बिहार उपभाग बुडको की ओर से इसी वर्ष मार्च में प्राक्कलन उपलब्ध कराते हुए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध प्राप्त हुआ  था, जिस पर सरकार ने स्वीकृति दे दी है।