Hindi News / bihar / bhagalpur-news / Sand ghat : बालू कारिबारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने इस...

Sand ghat : बालू कारिबारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने इस जिले में पांच घाटों की नीलामी की खोली राह

Sand ghat : पिछले तीन सालों से पांच बालू घाटों की नीलामी नहीं हो पाई है। अभी तक सिर्फ दो बालू घाटों की ही नीलामी हुई है। इस कड़ी में गेरुआ यूनिट वन घाट की नीलामी मार्च 2024 व चानन घाट फोर की नीलामी अक्टूबर 2024 में की गई थी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 25, 2025, 3:16:04 PM

Sand ghat

Sand ghat - फ़ोटो file photo

Sand ghat: बिहार के अंदर बड़े पैमाने पर बालू खनन का काम किया जाता है। इसको लेकर सरकार के तरफ से हर जिले में कुछ प्रमुख घाटों का चयन भी कर दिए गए हैं। इसके बाद अब इसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला भागलपुर से जुड़ा हुआ है। यहां पांच बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। 


जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जिला प्रशासन ने एक बार फिर पांच बालू घाटों की नीलामी कराने का फैसला लिया है। इसके लेकर सरकार के निर्देश पर जिला खनिज पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार दस प्रतिशत कम दर (रेट) पर बालू घाटों की नीलामी होगी। 


बताया जा रहा है कि, पिछले तीन सालों से पांच बालू घाटों की नीलामी नहीं हो पाई है। अभी तक सिर्फ दो बालू घाटों की ही नीलामी हुई है। इस कड़ी में गेरुआ यूनिट वन घाट की नीलामी मार्च 2024 व चानन घाट फोर की नीलामी अक्टूबर 2024 में की गई थी। जबकि बाकी के पांच घाटों की नीलामी नहीं हुई थी।लिहाजा,अब इन घाटों की नीलामी होगी। 


वहीं,गेरुआ यूनिट तीन की नीलामी हो गई थी, लेकिन डाल्फिन सेंचूरी होने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया है। अभी चानन ब्लाक वन, चानन ब्लाक टू, चानन ब्लाक तीन, गेरुआ यूनिट टू व अंधरी ब्लाक एक से चार तक की नीलामी की जाएगी। इसकी कीमत तय करने के लिए सदस्यों से संपर्क साधा जा रहा है।