Hindi News / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: स्वस्थ भारत की ओर कदम, कहलगांव में ऐतिहासिक स्थल पर अंतरराष्ट्रीय...

Bihar News: स्वस्थ भारत की ओर कदम, कहलगांव में ऐतिहासिक स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

Bihar News: कहलगांव में पहली बार ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Jun 20, 2025, 7:26:04 PM

Bihar News

- फ़ोटो reporter

Bihar News: कहलगांव के प्रख्यात चिकित्सक स्वर्गीय डॉक्टर दिगम्बर प्रसाद के पुत्र चंदन चंद्राकर उर्फ चंदन कुशवाहा द्वारा इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहलगांव स्थित ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


चंदन चंद्राकर भूतपूर्व बैंक अधिकारी और केंद्रीय सेवा में कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देकर अब पूर्णतः जनसेवा को समर्पित जीवन अपना लिया है और कहलगांव में सक्रिय रूप से सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ‘करो योग, रहो निरोग’ अभियान के तहत वे प्रतिवर्ष दो बार स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हैं।


इस बार पहली बार वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक बड़ा आयोजन कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि यह आयोजन पहली बार विक्रमशिला विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक प्रांगण में होने जा रहा है, जो स्वयं में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पहल है।