1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 18, 2025, 8:50:47 PM
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फ़ोटो REPORTER
ARRAH: राजद प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह शनिवार को नामांकन के बाद बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान पर निकले। उन्होंने कहा कि यह दौरा जनता से आशीर्वाद और समर्थन लेने का है, ताकि बड़हरा को विकास की नई दिशा दी जा सके।
रामबाबू सिंह ने सबसे पहले सलेमपुर में अगलगी की घटना से प्रभावित तीन दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने उनका हालचाल लिया, ढांढस बंधाया पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। इसके बाद वे नागदा, ईटहना, सरैया, महोदही, बखोरापुर और बड़हरा गांव पहुंचे, जहां लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। जगह-जगह महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उन्हें विजय का आशीर्वाद दिया।
जनसंपर्क के दौरान मुलाकती दौर में रामबाबू सिंह ने अपने नजदीकी और क्षेत्र की जनता से कहा कि बड़हरा की जनता बदलाव चाहती है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनने पर रोजगार, शिक्षा और विकास की नई शुरुआत होगी। मैं बड़हरा की जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा। जनसंपर्क के दौरान राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों में एक खुशी की लहर है कि एक ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी को बड़हरा के विकास के राजद ने चुना है। हर वर्ग के लोगों बढ़ चढ़ाकर मिल रहे हैं।