Hindi News / bihar / bhojpur-news / बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास...

बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम'

भोजपुर में परिवहन विभाग की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। महिला मोटरयान निरीक्षक स्मृति सागर की गाड़ी पर बैठकर उनका भतीजा ट्रक-ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली कर रहा था।मामले की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Apr 01, 2026, 3:31:07 PM

Bihar Transport News, Bhojpur MVI Smriti Sagar, illegal recovery Bhojpur, Ara transport department news, Bihar transport corruption, MVI nephew arrest Bhojpur, Bhojpur truck owner association, Bihar t

- फ़ोटो self

Bihar Transport News:  भोजपुर में वसूली के बड़े खेल का खुलासा हुआ. महिला मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी पर सवार होकर भतीजा अवैध वसूली कर रहा था. गाड़ी मालिकों ने जब बवाल किया तो पुलिस ने एमवीआई के भतीजे और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. भारी दबाव के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, वहीं मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. अब पूरे मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने जांच कमेटी का गठन किया है. 

कार्रवाई की सिफारिश की जगह बनाई जांच कमेटी 

भोजपुर के जिलाधिकारी ने मोटरयान निरीक्षक स्मृति सागर के खिलाफ जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है. अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बलदेव चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार और वरीय उप समाहर्ता सिद्धार्थ को जांच टीम में रखा गया है. जिलाधिकारी  ने अपने आदेश में कहा है कि भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने स्मृति सागर मोटर यान निरीक्षक के खिलाफ परिवाद पत्र दिया है . जिसमें उल्लेख किया गया है कि परिवहन कार्यालय भोजपुर में पदस्थापित मोटर यान निरीक्षक स्मृति सागर के नजदीकी रिश्तेदार द्वारा एवीआई की गाड़ी पर सवार होकर अवैध वसूली की जा रही थी. जिस पर यथोचित कार्रवाई का अनुरोध किया गया है. जिलाधिकारी ने कहा है कि इन आरोपों की जांच का संयुक्त प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं.

जानें पूरा मामला......

 भोजपुर परिवहन कार्यालय में पदस्थापित महिला मोटरयान निरीक्षक का भतीजा 23 मार्च को गाड़ी का अवैध चालान काट कर वसूली कर रहा था. विवाद बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी और उस पर सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया. चूंकि मामला सार्वजनिक हो गया, वरीय अधिकारियों तक मामले की जानकारी पहुंच गई, लिहाजा पुलिस ने महिला एमवीआई के भतीजे व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार 24 मार्च को दोनों को आरा कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया . वैसे जिस एमवीआई के भतीजे की गिरफ्तारी हुई है, वो पहली दफे यह धंधा नहीं कर रहा था, बल्कि लंबे समय से यह अवैध काम कर रहा था. आरा के डीटीओ दफ्तर में बैठकर अवैध तरीके से काम करता था. इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं करते थे.  

सोमवार को भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में महिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) की गाड़ी में बैठकर भतीजा के द्वारा ट्रैक्टर, ट्रक सहित अन्य वाहनों से अवैध वसूली की जा रही थी। इस दौरान उन लोगों के द्वारा वाहन मालिकों को ई-चालान  के नाम पर डराया धमकाया जा रहा था,पैसे की उगाही की जा रही थी। इसी क्रम में वाहन मालिकों द्वारा उससे पूछताछ किया गया, शंका होने के बाद लोगों ने मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी पर बैठे भतीजा व एक अन्य को बंधक बना लिया।

महिला मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी जब्त..दो पकड़े गए 

भोजपुर जिला ट्रक ऑनर एसोशिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने इसकी सूचना भोजपुर एसपी को दी. सूचना के जिले के नवादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया. शिकायत के बाद भोजपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया,जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है. वहीं मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. अब देखना होगा, जिस एमवीआई के भतीजा द्वारा यह खेल किया जा रहा था, उस आरोपी मोटरयान निरीक्षक के खिलाफ कब कार्रवाई होती है.