Hindi News / bihar / buxar / डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, बिहार पुलिस के...

डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, बिहार पुलिस के ASI पर गिरी गाज; वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया बड़ा एक्शन

Bihar Police News: बक्सर जिले में बगेन गोला थाना के एएसआई मनीष कुमार को नर्तकी के साथ अभद्र हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित किया गया।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 25, 2026, 1:44:32 PM

Bihar Police News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो File

Bihar Police News: बिहार पुलिस के एक एएसआई को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। एएसआई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह नर्तकी को गोद में बैठाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते दिखा था। एसपी के इस एक्शन से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, बक्सर जिले में एक निजी कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद बगेन गोला थाना के एएसआई मनीष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में नर्तकी के साथ अश्लील गाने पर डांस करते समय एएसआई को गोद में बैठाकर अभद्र हरकत करते देखा गया।


बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद डुमरांव एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया गया था। जांच रिपोर्ट के बाद मनीष कुमार को तत्काल निलंबित किया गया है।


इसके अलावा, पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को विभिन्न मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया और कोर्ट से जारी दो दर्जन वारंट का निष्पादन किया। हत्या के प्रयास के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


शराब विरोधी कार्रवाई में पुलिस ने 22 लीटर अंग्रेजी शराब और 15 लीटर देसी शराब के साथ पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। नशे की हालत में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वाहन जांच के दौरान जब्त वाहनों से 2.04 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया।