Hindi News / bihar / buxar / तेजस्वी के हर घर नौकरी की घोषणा के बाद नीतीश ने किया बड़ा...

तेजस्वी के हर घर नौकरी की घोषणा के बाद नीतीश ने किया बड़ा दावा, बोले..5 साल में एक करोड़ युवाओं को देंगे नौकरी

उन्होंने 2005 से पहले की अराजकता और कुव्यवस्था का जिक्र करते हुए महागठबंधन पर निशाना साधा। नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और महिला सशक्तिकरण में ऐतिहासिक काम किए हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 25, 2025, 7:05:04 PM

बिहार

नीतीश ने किया बड़ा दावा - फ़ोटो सोशल मीडिया

BUXAR: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब महज कुछ दिन ही शेष बचे हुए हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार भी अपने पूरे शबाब पर है और सभी घटक दलों द्वारा अपने -अपने तरीक़े से मतदाताओं को रिझाने का कार्य जारी हैं ताकि अपनी दावेदारी को ज्यादा से ज्यादा मजबूत किया जा सके। इसी कड़ी में आज डुमराँव के राज हाई स्कूल के खेल मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। 


अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए 2005 से पहले की बिहार की स्थिती और पूरे राज्य में फैले कुव्यवस्था और अराजकता की याद दिलाते हुए महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशियों को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।


वही उन्होंने बताया कि मैंने अपने शासनकाल में कैसे महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हुए राज्य में पॉलिटेक्निक तथा इंजीनियरिंग कॉलेजों को स्थापित करने के साथ ही राज्य में बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया। तथा राज्य में सड़कों का ऐसा जाल बिछाया की पटना पहुँचने में जहाँ पांच से छह घंटे लगते थे वहीं अब मात्र एक से डेढ़ घंटे लगते है। 


यहाँ तह की हमने चालीस लाख युवाओं को नौकरी एवं एक करोड़ इक्कीस लाख महिलाओं के खाते में रोजगार सृजन हेतू पैसे भेजने का कार्य किया। साथ ही उन्होंने बताया कि अगले पाँच सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का हमारा लक्ष्य हैं। वहीं उन्होंने बताया कि राज्य में बदहाल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए कानून का राज स्थापित करने का भी हमने बखूबी कार्य किया।