1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 25, 2025, 12:10:31 PM
बिहार न्यूज़ - फ़ोटो google
Bihar News: बिहार के मिथिलांचल से लेकर सीमांचल और तिरहुत के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, दरभंगा से हवाई सफर करने वाले मिथिलांचल, सीमांचल और तिरहुत के यात्रियों के लिए सुकून भरी खबर है। दरभंगा से विभिन्न शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर की सेवा जल्द शुरू होने की कयास लगाए जा रहे है। इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर विमानन कंपनियों ने स्लॉट के लिए नागर विमानन मंत्रालय को आवेदन दिया है।
वहीं उम्मीद है कि समर शेड्यूल में विमानन कंपनियों को स्लॉट मिल जाएगा। दोनों कंपनियों को स्लॉट मिलते ही कंपनियां टिकटों की बुकिंग जल्द शुरू कर सकती हैं। बता दें कि दरभंगा और नई दिल्ली के बीच अकासा की सेवा आगामी चार अप्रैल से शुरू होनेवाली है। इसके लिए टिकट बुकिंग चल रही है। दरभंगा और मुंबई के बीच भी जल्द एक और उड़ान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
इस संबंध में सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बताया है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर एयर इंडिया व स्टार एयर की सेवा जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए हर आवश्यक पहल की जा रही है। यह एयरपोर्ट जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर शुरू किया जायेगा, जिससे बिहार के मिथिलांचल से लेकर सीमांचल और तिरहुत तक के यात्रियों को सुविधा होगी। साथ ही बिहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर से जोड़ा जा सकता है और पर्यटक के लिए भी आसानी हो सकती है।