1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 01, 2025, 5:30:59 PM
पुलिस पर हमला - फ़ोटो GOOGLE
BIHAR NEWS: दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां लापता युवक की मौत के बाद गुस्साएं लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। सड़क पर उतरकर लोग टायर जलाने लगे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों को जान बचाकर वहां से भागना पड़ गया।
घटना मब्बी थाना क्षेत्र के सिमरा निहालपुर गांव की है जहां बीस दिन से भोला राम लापता थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश थाने में की थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने एफआईआर दर्ज नहीं किया। परिजन भोला राम की सकुशल बरामदगी की मांग करते रहे लेकिन लापता भोला राम 10 दिन बाद अलालपट्टी गुमटी के पास गंभीर स्थिति में मिला।
उसके दोनों हाथ और पैर कटा हुआ था। ईलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गयी। भोला राम की मौत को खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये और सड़क पर उतर कर आगजनी करने लगे। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया।
सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया और इस दौरान पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस कर्मी वहां से जान बचाकर भागे। उधर इलाज के दौरान भोला यादव की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।