Hindi News / bihar / rohtas-news / BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को...

BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल

डेहरी में पुलिसकर्मी ने धमकी देकर मोहिनी इंटरप्राइजेज से गैस सिलेंडर जबरन लिया, मोबाइल ऑडियो और CCTV वायरल, एजेंसी संचालक ने केस दर्ज कराया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 24, 2026, 1:23:43 PM

BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल

- फ़ोटो

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के डेहरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोहिनी एंटरप्राइजेज गैस एजेंसी के मैनेजर और कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि अरुण कुमार सिंह नामक व्यक्ति, जो खुद को पुलिसकर्मी और रोहतास एसपी का बॉडीगार्ड बता रहा था, सादे लिवास में गले में पुलिस आई कार्ड लगाकर एजेंसी पहुँचा। उसने बिना पैसे दिए गैस सिलेंडर उठाने की कोशिश की और धमकियां दी।


सूचना के अनुसार, अरुण कुमार सिंह पाली रोड का रहने वाला है और मोहिनी एंटरप्राइजेज का ग्राहक भी है। लेकिन जिस तरह से उसने व्यवहार किया और खुद को एसपी का बॉडीगार्ड बताकर धमकियां दी, उससे एजेंसी के कर्मचारी और मैनेजर सकते में आ गए। आरोपी ने बिना नंबर या रसीद के गैस मांगना शुरू किया। जब मैनेजर ने बिना भुगतान गैस देने से इनकार किया, तो उसने गाली-गलौज और धमकी देना शुरू कर दिया।


इस दौरान कर्मचारी ने फोन पर मैनेजर से बात कराई, लेकिन आरोपी ने मोबाइल पर गंदी गालियां दी और गैस एजेंसी को बंद कराने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उसने गोली मारने की धमकी भी दी और जबरन गैस सिलेंडर उठाकर चला गया। इस पूरी घटना का ऑडियो रिकॉर्ड किया गया, जिसमें धमकियां और गाली-गलौज स्पष्ट सुनाई देती हैं।


घटना के बाद मोहिनी इंटरप्राइजेज के संचालक उदय शंकर ने डेहरी थाना में केस दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि आरोपी का व्यवहार न केवल आपत्तिजनक था, बल्कि पुलिस का नाम लेकर धमकियां देना भी गंभीर अपराध है। इस घटना ने जिले की गैस एजेंसियों में नाराजगी बढ़ा दी है और कई एजेंसी संचालक इस तरह की धमकियों के खिलाफ चिंता जता रहे हैं।


CCTV फुटेज में आरोपी सफेद शर्ट और गले में आई कार्ड पहनकर एजेंसी काउंटर पर दिखाई दे रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उसने खुद को पुलिसकर्मी के रूप में पेश किया। घटना के वीडियो और ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे ना सिर्फ आम जनता में चर्चा बढ़ी है, बल्कि पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं।


गैस एजेंसी संचालक उदय शंकर का कहना है कि अरुण कुमार सिंह उनके नियमित ग्राहक हैं। लेकिन जिस तरह उसने धमकियां दी, गाली-गलौज की और गैस सिलेंडर जबरन उठाया, वह पूरी तरह गैरकानूनी और अनुचित था। उन्होंने डेहरी थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


इस घटना से डेहरी और रोहतास जिले में अन्य गैस एजेंसियों में भी नाराजगी का माहौल है। कई एजेंसी संचालक अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए कदम उठा रहे हैं। पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला रोहतास जिले में कानून व्यवस्था और आम जनता के भरोसे पर भी सवाल उठाता है। घटना का ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया और पुलिस विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग की।