1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 22, 2026, 6:13:52 PM
परीक्षा केंद्र पर बन गया चर्चा का विषय - फ़ोटो रिपोर्टर
GAYA:गया जिले के शेरघाटी स्थित एसएमएसजी कॉलेज से एक खुबसुरत तस्वीर सामने आई है। जहां शादी के तुरंत बाद एक नवविवाहिता मैट्रिक परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचीं। उसे सेंटर तक पहुंचाने के लिए दूल्हा भी गाड़ी लेकर पहुंचा। जब तक वह परीक्षा देती रही तब तक वह कार में ही बैठा रहा और अपनी दुल्हनियां के परीक्षा केंद्र से निकलने का इंतजार करता रहा।
दुल्हन अपने दूल्हे के साथ सजी-धजी गाड़ी में परीक्षा केंद्र आई। हाथ में एडमिट कार्ड लिए और घूंघट में वह सीधे परीक्षा हॉल तक गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद दुल्हन दूल्हे के साथ अपने ससुराल के लिए रवाना हो गई।
यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस समय मैट्रिक की परीक्षा चल रही है और कई छात्र-छात्राएं परीक्षा देने केंद्र पर पहुंच रहे हैं। दुल्हन के इस अंदाज को देखने के लिए छात्रों की भीड़ भी जुट गई।
यह मामला शिक्षा को प्राथमिकता देने का प्रेरणादायक संदेश देती है। शादी जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के बीच भी अगर संकल्प मजबूत हो तो पढ़ाई का मार्ग नहीं रुकता। समाज के लिए यह मिसाल बन गई है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, शिक्षा कभी पीछे नहीं रहनी चाहिए।
गया से नितम राज की रिपोर्ट