1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 13, 2026, 11:42:57 AM
- फ़ोटो Google
Bihar News: जाहानाबाद की नीट छात्रा का मामला खत्म नहीं हुआ कि एक और मामला सामने आ गया है. 15 साल की बच्ची को गायब कर दिया गया. बच्ची की मां ने जहानाबाद के नगर थाने में केस दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर एक महिला अधिकारी को आईओ बनाया है.
जहानाबाद से गायब हुई एक और छात्रा
जहानाबाद से एक और छात्रा गायब हो गई है. बच्ची की मां ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है. थाने में दिए आवेदन में बच्ची की मां ने बताया है कि वह जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वर्तमान में राजा बाजार इलाके में किराए के मकान में रहती है. 11 फरवरी की शाम लगभग 6:00 बजे मेरी 15 वर्षीय बच्ची घर से बोल कर गई की दुकान से बुक लेकर आ रहे हैं. कुछ ही देर के बाद शाम 6:40 पर एक फोन नंबर से फोन कर मेरी बच्ची बोली की एक आंटी के बच्चा का एक्सीडेंट हो गया है, अरवल मोड़ पर टेंपो पर बैठाकर आ रहे हैं. यह कह कर फोन काट दी. आधा घंटा बीत जाने के बाद भी वह नहीं आई। इसके बाद हम लोगों के मन में शंका हो गया. हम लोगों ने अगल-बगल खोज-बीन शुरू कर दी. लेकिन पता नहीं चला.
महिला दारोगा को बनाया गया जांच अधिकारी
जहानाबाद थाने में दिए आवेदन में नाबालिग लड़की की मां ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया है. ऐसे में इस मामले में कार्रवाई की जाए. पुलिस ने 12 फरवरी को बीएनएस की धारा में केस दर्ज किया है . साथ ही एक महिला अधिकारी को जांच पदाधिकारी बनाया है.