1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Jun 30, 2025, 10:17:14 PM
अस्पताल में जमकर मारपीट - फ़ोटो REPOTER
JAMUI: जमुई जिले के चकाई रेफरल अस्पताल में सोमवार की दोपहर अचानक ओपीडी कक्ष के बाहर चिकित्सक और फार्मासिस्ट के बीच अटेंडेंस बनाने को लेकर मारपीट हो गई। हालांकि वहां मौजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बीच बचाव किया गया लेकिन चिकित्सक व फार्मासिस्ट दोनों आपस में मारपीट करने लगे जिसका वीडियो भी सामने आया है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को रेफरल अस्पताल चकाई में ओपीडी में डॉक्टर विक्रांत कुमार की ड्यूटी लगाई गई। जबकि फार्मासिस्ट विनोद कुमार ठाकुर भी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। जब फार्मासिस्ट विनोद कुमार अपना अटेंडेंस बनाने के लिए रजिस्टर निकला तभी डॉक्टर विक्रांत कुमार केंद्रों से अटेंडेंस बनाने से रोक दिया गया जब इसका विरोध फार्मासिस्ट विनय कुमार ने किया तो चिकित्सक ने मारपीट शुरू कर दी और मारपीट भी की।
जिसमें फार्मासिस्ट बुरी तरह से घायल हो गए। जबकि चिकित्सक ने भी फार्मासिस्ट पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर फार्मासिस्ट विनय कुमार के द्वारा चकाई थाने में आवेदन देने की बात कही गई। हालांकि पूरे मामले को लेकर चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। यदि आवेदन दिया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।