1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Jul 20, 2025, 4:12:50 PM
बारिश के चलते धंसा पुल - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
JAMUI: बिहार के जमुई जिले में एक बार फिर पुल धंस गया। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुल के बीचोबीच ईंट की दीवार खड़ी कर दी और वाहनों के आवागमन को बंद कर दिय। जमुई के झाझा प्रखंड क्षेत्र के नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली उलई नदी पर बनी बरमसिया काजवे पुल की स्थिति अत्याधिक पानी के बहाव के कारण अंतिम पायदान पर पहुंच गई है।
पुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है और पानी के तेज बहाव के कारण पुल में कई जगह दरारें आ गई और पुल का मध्य भाग धंस गया।जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही झाझा पुलिस ने अपने दल बल के साथ मौके स्थल पर पहुंच सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवागमन का मार्ग बंद कर दिया।
बता दें कि इस जर्जर पुल को नया बनाने की नींव रखी जा चुकी है और इसका शिलान्यास भी हो चुका है। लेकिन इसके जर्जर होने के बाद भी लोगों का आवागमन बंद नहीं हुआ क्योंकि ये एकमात्र पुल है जो दर्जनों गांवों को झाझा बाजार से जोड़ती है। हालांकि स्थिति को देखते हुए बांस की बैरिकेटिंग लगाकर पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है।