Hindi News / bihar / jamui-news / Bihar News: बिहार में नशे में धुत कार ड्राइवर ने कई लोगों को...

Bihar News: बिहार में नशे में धुत कार ड्राइवर ने कई लोगों को रौंदा, बाइक सवार महिला और बच्चा घायल; भीड़ ने जमकर पीटा

Bihar News: जमुई में नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार महिला और बच्चे को रौंदा; कार दुकान में जा घुसी, गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पकड़कर पीटा, गनीमत रही कि दुकान में कोई मौजूद नहीं था।

1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated Nov 13, 2025, 1:01:53 PM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: बिहार के जमुई जिले में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक सवार महिला और एक बच्चा घायल हो गए।


यह हादसा शहर के कांग्रेस कार्यालय के पास हुआ। बाइक पर कल्याणपुर निवासी निशा कुमारी और रोहित कुमार अपने बच्चे के साथ सवार थे। वे मायके कल्याणपुर से ससुराल उझंडीह जा रहे थे। कार कचहरी चौक की ओर से महाराजगंज की दिशा में जा रही थी। 


कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचते ही नशे में धुत चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क पर पलट गई। इसके बाद कार स्वतंत्रता सेनानी दुखहरण प्रसाद की झोपड़ीनुमा दुकान में बैरियर तोड़ते हुए घुस गई।


गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शराबी कार चालक को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।