Hindi News / bihar / jamui-news / Bihar News: बिहार में बड़ा रेल हादसा कराने की साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक...

Bihar News: बिहार में बड़ा रेल हादसा कराने की साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक को काट कर किया क्षतिग्रस्त; टूटी हुई पटरी से गुजरी कई ट्रेनें

Bihar News: बिहार में बड़ा रेल हादसा कराने की साजिश ऐन वक्त पर नाकाम हो गई। उपद्रवियों ने इसकी पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन गनीमत रही कि टूटी हुई पटरी से गुजरने के बावजूद बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया।

1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated Feb 14, 2025, 1:12:37 PM

Bihar News

टल गया बड़ा रेल हादसा - फ़ोटो reporter

Bihar News: बिहार के जमुई में जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड पर शुक्रवार की देर रात एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। दानापुर-झाझा के बीच अपलाइन पर असामाजिक तत्वों ने रेल पटरी को करीब 1 इंच तक काटने का प्रयास किया। पटरी पुल संख्या 371/21 और 371/23 के बीच क्षतिग्रस्त पाई गई है। 


बताया जा रहा है कि आज सामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस जगह से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन गुजर रही है। यदि समय रहते यह घटना का पता नहीं चलता तो किसी बड़ी ट्रेन दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। 


रेलवे अधिकारी और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और मौके पर जांच टीम को रवाना किया गया। सीनियर सेक्शन मैनेजर रेलवे डब्ल्यूआई राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली, अभी हम साइड पर आए हैं। 


उन्होंने कहा कि इंचार्ज को सूचना रात में मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हैं, जहां बीच में रेल पटरी कटा हुआ था। कटे हुए पटरी के बीच के भाग को काटकर हटा दिया जाएगा। लगभग 13 मीटर रेलवे पटरी को बदला जाएगा हालांकि पटरी पर धीमी गति से ट्रेनों का आवागमन जारी है।