1st Bihar Published by: RANJAN Updated Jan 26, 2025, 5:55:02 PM
सड़क हादसे में मौत - फ़ोटो GOOGLE
Kaimur Accident News: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत हो गयी है जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया है। घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दैत्रा बाबा के पास की है जहां इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को मोहनियां अनुमंडल अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस शव का पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। मृतक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के केनारखुर्द गांव निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल भी चेनारी थाना क्षेत्र के केनारखुर्द गांव के ही रहने वाले रविंद्र सिंह हैं। घायल रविन्द्र सिंह को 32 टांके लगाने पड़े है।
ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया चेनारी थाना के केनारे खुर्द गांव के रहने वाले रविंद्र सिंह और विजय सिंह बाइक पर सवार होकर कैमूर जिले के रामगढ़ दवा लेने के लिए जा रहे थे। जैसे रामगढ़ थाना क्षेत्र के दैत्रा बाबा के पास पहुंचे उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई।
जिसमें पुखराज सिंह के बेटे विजय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रविंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गए। घायल रविंद्र सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां 32 टांका लगाना पड़ा। अभी उनका इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से मृतक विजय सिंह के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।