1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Fri, 06 Feb 2026 02:40:52 PM IST
वैशाली में पुलिस एनकाउंटर - फ़ोटो Reporter
Bihar Police Encounter: बिहार के वैशाली में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार मुठभेड़ में मारा गया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी में हुई।
प्रिंस कुमार गरौल थाना क्षेत्र का निवासी था। उस पर देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड सहित हत्या और लूट जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, प्रिंस हाल ही में पटना पीएमसीएच से फरार हो गया था।
उसकी तलाश में पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर हनुमान नगर कॉलोनी में उसे घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बिहार एसटीएफ की टीम ने बदमाश को मार गिराया।
हिस्ट्रीशीटर प्रिंस कुमार कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह का दाहिना हाथ माना जाता था। इसके खिलाफ बिहार समेत दूसरे राज्यों में 28 मामले दर्ज थे। बिहार पुलिस को यह लंबे समय से चकमा दे रहा था। बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे मार गिराया गया।