Hindi News / bihar / kaimur-news / Road Accident: ऑटो और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की दर्दनाक...

Road Accident: ऑटो और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Road Accident: बिहार के कैमूर में घर में आग लगने की सूचना पाकर यूपी के बनारस से मजदूरी छोड़कर गांव लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jan 24, 2025, 3:24:01 PM

Bihar News

सड़क हादसे में युवक की मौत - फ़ोटो reporter

Road Accident: कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के बीठवार गांव के पास ऑटो और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में ऑटो पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है और छानबीन कर रही है। 


मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव के स्वर्गीय बुद्धू बिंद का 35 वर्षीय बेटे बबलू बिंद के रूप में हुई है। मृतक बनारस में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों द्वारा फोन पर घटना की जानकारी दिया गया कि घर में आग लग गई है और सारे सामान जल गए हैं। सूचना मिलते ही वह अपने गांव लौट रहा था, इसी दौरान टेंपो और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में जान चली गई।


मृतक के भतीजा रामराज बिंद ने बताया मेरे उसके चाचा बनारस में रहकर मजदूरी का काम करते थे। घर में आग लग गई थी इसकी जानकारी उनका फोन पर दिया गया तो वह गाड़ी पकड़ कर गांव आ रहे थे, तभी बीठवार गांव के पास ट्रैक्टर से ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें उनकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ घर जल गया और दूसरी तरफ बेटे की मौत हो गई है।