1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 05, 2025, 3:11:39 PM
कार में लगी आग - फ़ोटो GOOGLE
KATIHAR: यदि आप भी धूप में अपनी गाड़ी लगाते हैं तो हो जाए सावधान..क्योंकि बिहार के कटिहार जिले में धूप में खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गयी। यह गाड़ी सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ रविंद्र कुमार की है। जो बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी।
इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्कॉर्पियो में आग लगने की सूचना लोगों ने फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल के साथ आई टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्कॉर्पियों में आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है तो कुछ का कहना है कि गाड़ी धूप में खड़ी थी।
तेज धूप होने की वजह से आग लगी है। जिस स्थान पर स्कॉर्पियो में आग लगी वो रियाइशी इलाका है। दमकल कर्मियों में समय रहते गाड़ी में लगी आग को बुझा लिया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। कार में लगी आग को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे तो कुछ लोग इस हादसे को अपने मोबाइल में कैद करने में लगे हुए थे।