Hindi News / bihar / madhubani-news / Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया,...

Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर

Bihar News: मधुबनी के बासोपट्टी बाजार में पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की एस्कॉर्ट गाड़ी की चपेट में आकर दो मैट्रिक छात्र घायल हो गए। एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 23, 2026, 7:13:51 PM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी बाजार के कर्पूरी चौक के पास पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की एस्कॉर्ट में शामिल वाहन की चपेट में आकर दो मैट्रिक परीक्षार्थी घायल हो गए। 


दोनों घायल छात्र का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। वहीं एक की स्थिति नाजुक देख DMCH रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र मधुबनी से परीक्षा देकर बासोपट्टी के कर्पूरी चौक पहुंचकर गाड़ी से अपने अपने सामान लेने पहुंचे थे।


इसी दौरान कलुआही की ओर से आई पर्यटन मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए। घायलों की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड निवासी महेश कुमार के 16 वर्षीय बेटे आशुतोष कुमार और लक्ष्मी पासवान के बेटे धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।


इस घटना के बाद छात्रों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घायल लड़कों के परिजनों ने बताया कि पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने फोन कर परिजनों को इलाज में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी