Hindi News / bihar / munger-news / Bihar News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो...

Bihar News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो अन्य बुरी तरह से घायल

Bihar News: मुंगेर के बांक में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 30, 2025, 6:13:44 PM

Bihar News

- फ़ोटो reporter

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ई-रिक्शा से सदर अस्पताल लाया गया। यहां दो की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।


मृतक की पहचान शंकरपुर निवासी ललन प्रसाद यादव के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। पवन अपने चाचा गोलू कुमार के साथ बाइक से आरडी एंड डीजे कॉलेज से दस्तावेज लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के निवासी सूरज कुमार, जो खगड़िया से विश्वविद्यालय जा रहे थे, उनकी बाइक से पवन की बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।


हादसे में पवन कुमार और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गोलू कुमार को हल्की चोटें आईं। तीनों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पवन और सूरज को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान पवन कुमार की मौत हो गई। उनकी मृत्यु के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।