1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 04, 2025, 9:28:20 PM
नीतीश की प्रगति यात्रा - फ़ोटो GOOGLE
Nitish Pragati Yatra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी जिलों में भ्रमण कर रहे हैं। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कल 05 फरवरी को मुंगेर पहुंचेंगे। सीएम के आगमन को लेकर मुंगेर में सुरक्षा कर्मी पहुंच गये हैं। नक्सल प्रभावित इलाका ऋषिकुंड में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। ऋषिकुंड के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ड्रोन कैमरे कि मदद से इलाके में निगरानी की जा रही है।
05 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर जिले में 1500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और मुंगेर वासियों को सौगात देंगे। इसी क्रम में वो नक्सल प्रभावित क्षेत्र ऋषिकुंड भी जायेंगे जहां पर पर्यटन के क्षेत्र में 12 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के एक दिन पहले पहुंचे सीएम सुरक्षा में लगे जवानों ने इस इलाके को हर तरह से सेनेटाइज किया है। साथ ही SSB, STF और CRPF के जवान संयुक्त रूप से ऋषिकुंड के जंगली इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। इतना ही नहीं इस पूरे इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये है। सुरक्षा की चाक चौबंद ऐसी है कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता।