Hindi News / bihar / muzaffarpur-news / Accident News: बिहार में तेज रफ्तार बस और स्कूली वैन की जोरदार टक्कर,...

Accident News: बिहार में तेज रफ्तार बस और स्कूली वैन की जोरदार टक्कर, हादसे में 10 बच्चे घायल

1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Apr 01, 2025, 6:38:19 PM

Accident News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो file

Accident News: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां तेज रफ्तार बस और स्कूली वैन की जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में 10 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।


घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र इलाके के धरमपुर केसरिया मार्ग की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची हुई पुलिस मामले मामले की जांच में जुटी है। घायलों को इलाज हेतु पीएचसी में भर्ती कराया गया है।


घटना में घायल आधा दर्जन स्कूली बच्चे और चालक को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और छानबीन की जा रही है।