BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार

मुजफ्फरपुर–सुगौली सेक्शन के सेमरा स्टेशन के पास गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल (GCT) का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में खाद्यान्न सहित अन्य सामग्री के परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और सैकड़ों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 06 Feb 2026 10:16:44 PM IST

बिहार न्यूज

लॉजिस्टिक प्रणाली को मिली मजबूती - फ़ोटो सोशल मीडिया

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर–सुगौली रेल सेक्शन के सेमरा स्टेशन (पूर्वी चंपारण) के पास गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल (GCT) का निर्माण किया जाएगा। इसके बन जाने से इलाके में सैकड़ों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पूर्वी चंपारण के लोगों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद बढ़ेगी।


इस परियोजना के लिए समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ संयुक्त सर्वेक्षण किया गया है और रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को भेज दी गई है। परियोजना को मेसर्स कार्तिक ग्रेन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा साइलो प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाएगा। सर्वेक्षण में पूर्वी चंपारण जिले के साथ-साथ पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन के रेल अधिकारी शामिल थे।


इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों ने सर्वेक्षण में भाग लिया, जिनमें मोतिहारी सेक्शन टीआई विनोद कुमार, केजीआइपीएल के डिप्टी मैनेजर ई. रहम, मोतिहारी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अमरेंद्र कुमार, वर्क्स पीडब्ल्यूआई ओम प्रकाश, सुगौली के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल धर्मेन्द्र कुमार, टीआरडी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार शामिल थे। इस परियोजना का प्रस्ताव फाइनल होने के बाद लागत का विवरण सामने आएगा। इस टर्मिनल के बनने से देश के विभिन्न हिस्सों से खाद्यान्न सहित अन्य वस्तुएं यहां आ सकेंगी और इसे देश की लॉजिस्टिक प्रणाली में मजबूती मिलेगी।


तकनीकी कनेक्टिविटी और योजना

मेसर्स कार्तिक ग्रेन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को सेमरा स्टेशन के कॉमन लूप लाइन नंबर-4 की ओवररन लाइन के डेड एंड से कनेक्टिविटी लेने का प्रस्ताव दिया गया है, जो मोतिहारी (बापूधाम मोतिहारी) स्टेशन की ओर जाएगा। इस प्रस्तावित कनेक्टिविटी का सेमरा स्टेशन के सुगौली छोर की ओर कॉमन लूप लाइन नंबर-4 के भविष्य के विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।


ओवररन लाइन के डेड एंड को हटाकर नई कनेक्टिविटी बनाई जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए एक डीएस (डिवाइस सिग्नल) लगाया जाएगा। एंट्री और एग्जिट दोनों पर शंट सिग्नल लगाए जाएंगे। प्रस्तावित साइट पर ओएफसी या क्वाड केबल नहीं गुजर रही है। साइलो व्यवस्था सहित साइडिंग पूरी तरह निजी भूमि में होगी। साइट पर पर्याप्त कृषि भूमि उपलब्ध है। प्रस्तावित साइट लगभग 200 मीटर लंबी गांव की सड़क के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) से जुड़ी हुई है। रेलवे की कनेक्टिविटी की लंबाई लगभग 150 मीटर होगी।


मौजूदा रेलवे बाउंड्री BMKI छोर पर कॉमन लूप लाइन नंबर-4 के डेड एंड से लगभग 20 मीटर दूरी पर है। कनेक्टिविटी लाइन डाउन मेन लाइन के समानांतर चलेगी। डिवाइस सिग्नल से 150 मीटर के बाद प्राइवेट जमीन में प्रवेश करेगी।कनेक्टिविटी लाइन के ट्रैक सेंटर से DN मेन लाइन की न्यूनतम दूरी 6.3 मीटर होगी। ओवर-रन लाइन के डेड एंड का विस्तार मोतिहारी स्टेशन छोर की ओर 50 मीटर तक किया जाएगा