Hindi News / bihar / pashchim-champaran-news / Bihar News: बिहार में इस गांव के लोगों का चुनाव से पहले बड़ा...

Bihar News: बिहार में इस गांव के लोगों का चुनाव से पहले बड़ा फैसला, किया मतदान के बहिष्कार का ऐलान

Bihar News: पूर्वी चम्पारण के गोबरी गांव में जर्जर सड़कों के विरोध में ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया। "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के बैनर लगाकर उम्मीदवारों के प्रवेश पर लगाई रोक...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 23, 2025, 7:57:37 AM

Bihar News

आक्रोशित ग्रामीण - फ़ोटो रिपोर्टर

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है, लेकिन ऐसे में जिला मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूर बंजरिया प्रखंड के गोबरी गांव के लोगों ने अनोखा कदम उठा लिया है।


यहां ग्रामीणों ने गांव में "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के बैनर लगाकर किसी भी उम्मीदवार के प्रवेश पर रोक लगा दी है और चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने का फैसला किया है। गोबरी गांव की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कें इतनी खराब हैं कि बारिश के मौसम में तीन महीने तक पानी भरने से नाव चलानी पड़ती है, जिससे गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है।


इस समस्या के समाधान तक ग्रामीणों ने वोट न देने का ऐलान किया है। गांव में जगह-जगह "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के बैनर टांगकर अपना विरोध दर्ज कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग अनसुनी की जा रही है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।  


रिपोर्टर: सोहराब आलम