Hindi News / bihar / pashchim-champaran-news / Bihar News: बिहार में छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,...

Bihar News: बिहार में छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, लोगों ने भू-राजस्व कर्मी को घेरा; खूब हुआ बवाल

Bihar News: बेतिया के मझौलिया प्रखंड के परसा टोला में छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने भू-राजस्व कर्मी को घेरकर विरोध जताया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में ली।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Oct 19, 2025, 3:04:56 PM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: बेतिया के मझौलिया प्रखंड के परसा टोला केसोबन वार्ड संख्या 3 में छठ घाट पर हुए अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। अंचल कार्यालय से जांच के लिए पहुंचे भू-राजस्व कर्मचारी को ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस स्थल पर वर्षों से छठ पूजा होती रही है, उस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। छठ पर्व को लेकर घाट की साफ-सफाई और सजावट की तैयारी जोरों पर है, लेकिन अतिक्रमण के कारण पूजा स्थल पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।


ग्रामीणों ने कहा कि यह घाट सदियों से सार्वजनिक स्थल के रूप में प्रयोग होता आ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अतिक्रमण हटाकर परंपरागत घाट को पूजा के लिए खाली कराया जाए, ताकि छठ महापर्व शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सके।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया