Bihar School News: बिहार में DEO का नेक्सेस चल रहा...बिल्ली को ही दूध का अगोरिया बना दिया गया है, बेंच-डेस्क खरीद की हाईलेवल कमेटी जांच करे, शिक्षा मंत्री बोले- हम डीईओ पर कार्रवाई करेंगे

बिहार विधान परिषद में सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क खरीद में कथित घोटाले का मुद्दा गूंजा। राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रश्नकाल में मामला उठाया, जबकि भाजपा के नवल किशोर यादव ने डीईओ पर कार्रवाई की मांग की।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Feb 13, 2026, 11:16:13 AM

Bihar School News, बिहार विधान परिषद, बेंच-डेस्क घोटाला, अब्दुल बारी सिद्दीकी, नवल किशोर यादव, सुनील कुमार शिक्षा मंत्री, डीईओ कार्रवाई, एकंगरसराय नालंदा, सरकारी स्कूल खरीद घपला

- फ़ोटो self

Bihar School News: बिहार विधान परिषद में आज सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क खरीद में हुए भारी घपले का मुद्दा उठा. प्रश्नकाल के दौरान राजद सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने यह सवाल उठाया. इसके बाद भाजपा सदस्य नवल किशोर यादव ने सरकार को घेर लिया. भाजपा एमएलसी ने कहा कि बेंच-डेस्क खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है, कार्रवाई हेडमास्टर पर की जा रही है. हेडमास्टर से जबरदस्ती सिग्नेचर ले लिया गया. पेमेंट तो जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से हुआ है.ऐसे में जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. 

इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि हां यह सही है कि बेंच-डेस्क खरीद का भुगतान डीईओ कार्यालय से हुआ है. अगर डीईओ ने प्रधानाध्यापक से जबरदस्ती सिग्नेटर कराया गया है तो सूचना दें, कार्रवाई होगी. लेकिन सभी प्रधानाध्यापक को यह रिपोर्ट तो देनी ही होगी कि बेंच-डेस्क की गुणवत्ता कैसी है. पहले भी कई डीईओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है. बेतिया, किशनगंज, मोतिहारी के डीईओ पर कार्रवाई की गई है. हमलोग किसी भी डीईओ को संरक्षण नहीं देते हैं. 

भाजपा सदस्य  नवल किशोर यादव ने कहा कि डीईओ जबरदस्ती हेडमास्टर से दस्तखत कराना चाहते हैं. बिल्ली को दूध की रखवाली करने का जिम्मा दे दिया गया है. शिक्षा मंत्री एक उच्च स्तरीय जांच टीम बनाएं, सूबे के डीईओ का नेक्सस चल रहा है. माल खाय डीईओ और कार्रवाई हेडमास्टर पर हो. यह नहीं चलेगा. नालंदा के एकंगरसराय में बड़ा खेल किया गया है.इसकी जांच कराई जाय.