Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Ias Officers: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का प्रमोशन, कई...

Bihar Ias Officers: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का प्रमोशन, कई जिलों के DM को भी सरकार ने दी प्रोन्नति, पूरी लिस्ट देखें....

बिहार सरकार ने IAS अधिकारियों का बड़ा प्रमोशन लिस्ट जारी किया है। 27 अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर (लेवल-13) में प्रोन्नति दी गई है, जिनमें कई जिलों के DM शामिल हैं। भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, बांका और जमुई के जिलाधिकारी भी सूची में

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Dec 03, 2025, 4:32:49 PM

Bihar IAS Officers  Bihar IAS Promotion  Bihar DM Promotion  Special Secretary Level 13  IAS Transfer Posting Bihar  Navalkishor Chaudhary  Subrat Sen DM Muzaffarpur  Anand Sharma DM Madhubani  Dharme

- फ़ोटो Google

Bihar Ias Officers: बिहार में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है. जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है, उनमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं .भारतीय प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों को विशेष सचिव वेतन स्तर-13 में प्रोन्नति दी गई है.

भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पथ निर्माण विभाग की अपर सचिव शैलजा शर्मा, पश्चिम चंपारण के डीएम धर्मेंद्र कुमार, बांका जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा, जमुई जिला अधिकारी नवीन समेत कई जिलों के डीएम को प्रोन्नति दी गई है. वहीं, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से अपर सचिव वेतन लेवल- 12 में प्रमोशन दिया गया है. इस लिस्ट में भी कई जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं.

कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को भी उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है , जबकि बिहार शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े को 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रमोशन दिया गया है . प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव श्रीधर चिरीबोलू को प्रधान सचिव लेवल में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है .

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है. वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष राहुल सिंह को वेतन लेवल-17 शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नत किया गया है. यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा.