Hindi News / bihar / patna-news / BIHAR POLITICS: भाजपा की भविष्यवाणी, चुनाव से पहले बिखर जाएगा विपक्षी गठबंधन..शुरू हो...

BIHAR POLITICS: भाजपा की भविष्यवाणी, चुनाव से पहले बिखर जाएगा विपक्षी गठबंधन..शुरू हो गया प्रेशर पालिटिक्स

BIHAR POLITICS: भाजपा ने कहा है कि चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन बिखर जाएगा.कांग्रेस और राजद में एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ शुरू हो गई है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 05, 2025, 7:39:26 PM

BIHAR POLITICS: भाजपा की भविष्यवाणी, चुनाव से पहले बिखर जाएगा विपक्षी गठबंधन..शुरू हो गया प्रेशर पालिटिक्स

- फ़ोटो Google

BIHAR POLITICS: भाजपा के  प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र कहा कि बिहार में विपक्षी कुनबे में बिखराव की पटकथा तैयार हो चुकी है और विधानसभा चुनाव के पहले विपक्षी गठबंधन का नामोनिशान नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी कुनबे में प्रेशर पालिटिक्स शुरू हो चुकी है।  महागठबंधन में शामिल सभी दल बड़ी संख्या में अपने लिए सीटों के दावे कर रहे हैं। कांग्रेस ने 70 सीटों की मांग की है, जबकि राजद कांग्रेस को सस्ते में निबटाने की तैयारी कर रहा है। वामदल और वीआईपी का मुंह खुलना अभी बाकी है। इनके दावे जब सामने आएंगे, तो तेजस्वी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। 

प्रभाकर मिश्र ने कहा कि महागठबंधन में कुश्ती के लिए अखाड़ा तैयार हो चुका है। राजद अपने सहयोगी दलों को पटखनी देकर ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहा है। राजद अपने सहयोगियों को सस्ते में निबटाकर ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की फिराक में है। 

  भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि राजद के वरिष्ठ नेता 1990 से पहले और 1990 के बाद के बिहार की तुलना कर कांग्रेस शासनकाल की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल को सामंती बताया जा रहा। भागलपुर दंगे के लिए राजद की एक वरिष्ठ नेत्री कांग्रेस को कोस रही हैं। ऐसे में यह तय हो चुका है कि विधानसभा चुनाव के पहले विपक्षी गठबंधन का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।