1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 17, 2025, 5:06:38 PM
JDU leader and former MP Mangni Lal Mandal joins RJD - फ़ोटो Google
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे और पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल शुक्रवार को आरजेडी में शामिल हो गए. प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मैं अपने पुराने घर लौट आया हूं. लालू यादव हमारे नेता हैं. हमारे पुराने सहयोगी हैं. लालू ने अपने कार्यकाल में सामाजिक न्याय को शक्ति प्रदान की. मैं पांच साल जेडीयू में था. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन मुझसे काम नहीं लिया गया. जेडीयू में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है.
मंगनी लाल मंडल अति पिछड़ों के बड़े नेता हैं. इसी साल विधानसभा चुनाव है और अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है कि क्या आरजेडी की ओर से चुनाव में खेल करने की तैयारी है? मंगनी लाल मंडल आरजेडी से ही जेडीयू में गए थे. एक तरह से उनकी घर वापसी हो गई है.